earn money, trading

Gold Price: सोना ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, 6 हजार रुपये से भी ज्यादा गिरे दाम, खरीदारी में ना करें देरी, जानिए नया भाव

नई दिल्लीः

केंद्र सरकार ने जबसे आम बजट में धातुओं पर कस्टम ड्यूटी कम करने का ऐलान किया तभी से सोना और चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गिरते दाम के बीच ज्वेलरी खरीदारी के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक सुनहरा मौका है। हालांकि तेजी से गिर रहे सोने के दामों के कारण निवेशक दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। देखा जाय तो पिछले 8 महीने में सोना प्रति 10 ग्राम 12,770 रुपये तक सस्ता हो गया है।

6 अगस्त 2020 को इसकी कीमत 56,200 रुपए/10 ग्राम थी। वहीं 5 मार्च को सोने का भाव 43, 430 रुपए/10 ग्राम पर आ गया है। यानी इन 8 महीनों में सोने के भाव में 22.72 फीसदी की गिरावट देखी गई है। जबकि अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपये/10 ग्राम पर पहुंच गया था। ये सोने की रिकॉर्ड कीमत थी। शुक्रवार को 470 रुपए तक सोना टूट गया। आखिरी दो महीने की बात करें तो 6 हजार रुपये से भी अधिक दाम नीचे चले गए हैं।

दो महीने में 6,413 रुपये सस्ता हुआ सोना

1 जनवरी 2021 में सोने का भाव 50,300 रुपए पर था। वहीं 5 मार्च को ये 6,413 तक घटकर 43, 430 रुपए/10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 1 जनवरी 2021 को चांदी की कीमत 66,950 रुपए प्रति किलो थी। जो अब 64,805 प्रति किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती से हफ्तेभर में सोना 2% फिसला है।

वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अक्सर सुरक्षित मुनाफे की ओर रुख करते हैं। जब बाजार सामान्य होता है तक वे गोल्ड की बजाय FD, शेयर मार्केट और दूसरे इनवेस्टमेंट की ओर जाते हैं। जब बाजार अस्थाई होता है तब वे Gold की ओर रुख करते हैं। कोरोना काल में निवेशकों के लिए गोल्ड सबसे ज्यादा मुनाफे का सौदा रहा है।

Leave a comment